
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़
सिरोही- ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त वांछित मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही तथा जेठूसिंह करणोत, वृत्ताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा के निकट सुपरविजन में कमलसिह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज नय टीम ने अपराध संख्या 236 दिनांक 17.09.2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नरेन्द्रसिंह व गुणवन्तलाल को उक्त प्रकरण में तीन किलो अफिम का दुध उपलब्ध करवाने वाला मुलजिम शेरसिंह उर्फ शेरू नागदा पुत्र सोहनलाल जो काफी समय से वांछित चल रहा था जिसकी दस्तीयाबी के भरसक प्रयास किये गये लेकिन मुलजिम शातिर होने से पुलिस की पकड़ मे नही आ रहा था जो अपनी सकुनत से रूहपोश होकर जगह बदल बदलकर फरारी काट रहा था। मुखबिरान एवं तकनीकी स्त्रोत के आधार पर अभियुक्त पिण्डवाडा में आने की सूचना प्राप्त होने पर अभियुक्त शेरसिंह उर्फ शेरू को पिण्डवाडा से दस्तयाब किया जाकर बाद पूछताछ के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कूल छ मुलजिमानों को पूर्व में गिरफ्तार किया जाकर जेसी करवाया जा चूका है।
गिरफ्तार अभियुक्तः–
शेरसिंह उर्फ शेरू नागदा पुत्र सोहनलाल जाति ब्राहम्ण उम्र 37 वर्ष निवासी छायण पीएस नीमच शहर जिला नीमच एमपी
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड:-
- प्रकरण से 197/ 21 धारा 341.323 भादस पीएस नीमच शहर जिला नीमच एमपी
पुलिस टीम:-
- कमलसिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
- तेजाराम कानि न 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
- दिनेशकुमार कानि न 124 पुलिस थाना सरूपगंज।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA