सिरोही-54 कार्टून अवैध शराब भरी कार सहित एस्कोर्ट कर रही कार भी जब्त, एक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़

सिरोही-ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आमुपर्वत के सुपरवीजन में जिला स्पेशल टीम व जसवंत सिंह निपृ थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर सरहद महीखेड़ा से कल दिनांक 06.11.2023 की रात्रि में एक इनोवा कार में से 54 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटीया बरामद कर आरोपी वाहन चालक नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त वाहन को एस्कोर्ट कर रही एक क्रेटा कार में सवार अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को छोड़कर भाग गए। एस्कोर्ट वाहन एक क्रेटा कार को जब्त किया गया।

घटना:- दिनांक 06.11.2023 को जिला स्पेशल टीम व थाना आबूरोड सदर द्वारा संयुक्त रूप से नाकाबंदी के दौरान रेवदर की तरफ से आ रही एक इनोवा कार में से अंग्रेजी शराब व बीयर की कुल 54 पेटी शराब जब्त कर एक आरोपी नारायणसिंह व एस्कोर्ट कर रही बिना नम्बरी क्रेटा कार को जब्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी से अनुसंधान जारी है

गिरफ्तार अभियुक्तः:- नारायणसिह पुत्र तोलसिंह जाति राजपुत निवासी भीमाना पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।

पुलिस टीम:-

  1. पाना चौधरी निपु प्रभारी डीएसटी सिरोही।
    2.जसवंतसिंह निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
  2. ईश्वरसिंह हैड कानि 525 डीएसटी सिरोही।
  3. ईश्वरसिंह हैड कानि 29 पुलिस थाना आबूरोड सदर
  4. नारायणलाल कानि 796 डीएसटी सिरोही।
  5. लक्ष्मीलाल कानि 872 डीएसटी सिरोही।
    7.सुन्दरलाल कानि 544 डीएसटी सिरोही।
  6. राहुल कुमार कानि 1023 डीएसटी सिरोही।
  7. राकेश कुमार कानि 597 डीएसटी सिरोही।
    10 . भवानीसिंह कानि 790 पुलिस थाना आबूरोड सदर
  8. बाबूसिंह कानि 742 पुलिस थाना आबूरोड सदर
    12 दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर
  9. हेमन्त कानि 740 पुलिस थाना आबूरोड सदर

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA