मर्दों के प्रदेश वाला बयान बना भाजपा का मुद्दा: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा सारे कांग्रेसी विधायक हिजड़े की तरह तालियां बजा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-कुछ समय पहले विधानसभा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का मर्दों के प्रदेश वाला बयान अब भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा बनता दिख रहा है। उनके इस बयान पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस को घेरते हुए कांग्रेसी विधायकों को हिजड़ा तक बता दिया है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह सबसे खास मंत्री विधानसभा में यह बयान दे रहा था तो कांग्रेस के विधायक हिजड़े की तरह ताली बजा रहे थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सोमवार को सांचौर में भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के नामांकन के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।

सभा को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि, ‘प्रदेश में बढ़ते बलात्कार आंकड़ों को लेकर विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने सवाल पूछे थे। उस दौरान अशोक गहलोत के खास सिपहसालार, सबसे वरिष्ठ, सबसे भ्रष्ट और गहलोत साहब का राज बचाने के लिए आलाकमान से भिड़ने वाले मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बलात्कार इसलिए ज्यादा होते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। जब शांति धारीवाल यह बोल रहा था तब कांग्रेस पार्टी के सारे विधायक हिजड़े की तरह ताली बजा रहे थे।’

इसके अलावा शेखावत ने किसानों के कर्ज, बेरोजगारी भत्ता नहीं देने, पेपर लीक, प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा अपराध राजस्थान में हुए।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA