
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | पाली के वायद गांव में सोमवार को वन विभाग ने नीलगाय का दो किलो मांस और खाल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएफओ बाला मुरुगन ने बताया कि हमें सूचना मिली कि वायद गांव में ढलाराम नामक व्यक्ति ने घर में नीलगाय का मांस रखा है। वह इसे बचने का काम कर रहा है। सूचना पर तुरंत फारेस्ट रेंजर प्रकाश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी ली। करीब दो किलो मास और नीलगाय की खाल बरामद हुई। घर से मांस काटने का छुरा बरामद हुआ। ढलाराम (65) बाबूराम के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA