मनीषा गुर्जर कांग्रेस की प्रत्याशी भाजपा से टिकट कटने पर जॉइन की थी पार्टी, अब चाचा-भतीजी में मुकाबला

PALI SIROHI ONLINE

खेतड़ी-राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है । खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने मनीषा देवी को टिकट दिया है। मनीषा देवी यहां से पंचायत समिति की प्रधान है और हाल ही में कांग्रेस जॉइन की है।

मनीषा गुर्जर (38) बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर की बेटी है और एलएलबी की हुई है। 2015 में पहली पहली बार खेतड़ी से भाजपा की प्रधान चुनी गई थी। इसके बाद 2020 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता और खेतड़ी पंचायत समिति की प्रधान चुनी गई। 1972 में पहली बार इनके दादा मालाराम गुर्जर जनसंघ पार्टी से नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1977 से खेतड़ी में विधायक चुने गए थे, जो लगातार तीन बार भाजपा से विधायक बने। वहीं, उनके पिता दाताराम गुर्जर भी 2003 में भाजपा की सीट पर खेतड़ी के विधायक बने थे। मनीषा के पति जयवीर खटाणा हिसार नगर परिषद के डिप्टी मेयर भी है।

मनीषा गुर्जर इस बार खेतड़ी विधानसभा से भाजपा की टिकट के लिए दावेदारी कर रही थी, लेकिन उनके चाचा इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर मनीषा गुर्जर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

भाजपा हर बार बदल रही प्रत्याशी
भाजपा इस सीट पर 2003 के बाद चुनाव नहीं जीत पाई है। 2003 में दाताराम गुर्जर भाजपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद दो बार यह सीट कांग्रेस के खाते में तो एक बार 2013 बसपा से पूर्णमल सैनी विजय हुए थे। बसपा के पूरणमल सेनी ने 42435 वोट हासिल कर 7850 वोटों से डॉ. जितेंद्र सिंह को हराया तथा भाजपा प्रत्याशी दाताराम गुर्जर 25227 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA