मुख्यमंत्री गहलोत की 5 साल में 5 करोड़ की बढ़ी सम्पति,10 हजार नकद,

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन के अंतिम दिन जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से अशोक गहलोत ने नामांकन दाखिल किया।

सीएम गहलोत की ओर से दाखिल किए गए नामांकन पत्र में उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ी कई रोचक जानकारी सामने आई है। 2018 और 2023 तक यानी पांच साल की तुलना की जाए तो उनकी संपत्ति दोगुना हुई है। 2018 में उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 51 लाख 48 हजार 473 रुपए थी। 2023 तक बढ़कर 10 करोड़ 90 लाख 46 हजार 454 रुपए तक हो
गई।

वहीं उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की 2018 में कुल संपत्ति 1 करोड़ 22 लाख 1 हजार 839 रुपए थी, जो इस बार बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख 72 हजार 262 रुपए हो गई। गहलोत के पास कैश मात्र 10 हजार रुपए हैं।

पति-पत्नी के नाम कोई वाहन नहीं

सीएम गहलोत ने अपनी सालाना इनकम 25 लाख 74 हजार रुपए के करीब बताई है। सीएम की यह आमदनी उनकी सैलरी से होती है। इसके साथ ही बैंक में जमा पैसा व मकान के किराए से सीएम की इनकम होती है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत और उनकी पत्नी के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। सीएम ने अपने शपथ पत्र में फ्रीज, एसी, साउंड सिस्टम, कलर टीवी, आईफोन व अन्य सामान का जिक्र कर रखा है, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख बताई गई है।

सीएम के खिलाफ चार केस पेंडिंग
सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चार केस पेंडिंग है। इसमें से एक दिल्ली व तीन जयपुर में हैं। गहलोत के खिलाफ दिल्ली में मानहानि, सोनी हॉस्पिटल को जमीन आवंटित करने, माइनिंग लीज आवंटन को लेकर जयपुर में केस पेंडिंग है। वहीं काली सिंध बांध प्रोजेक्ट मामले में केस का निपटारा हो चुका है सीएम की अचल संपत्ति 4 करोड़ से दोगुनी हुई इन पांच साल में सीएम की अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है।

2018 में अचल संपत्ति 4 करोड़ 59 लाख थी, जो इस बार बढ़कर 8 करोड़ 32 लाख हो गई है। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में महज 5 लाख का इजाफा हुआ है। 2018 में 50 लाख थी, जो इस बार बढ़कर 55 लाख हुई है।

खास बात ये है कि सीएम के पास गोल्ड के नाम महज आधा तोला सोना है, जिसकी कीमत भी 30 हजार रुपए है। उनके बैंक में करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपए है, जबकि उनकी पत्नी
के पास 65 लाख 8 हजार रुपए।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA