ससुराल से घर नही लोटा युवक, परिजनों ने खोज की तो पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में लगी

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर-ससुराल से एक दिन पहले निकला युवक घर नहीं पहुंचा। रास्ते में शव पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। ओमप्रकाश कटा (26) रविवार को परिवार के साथ संतान होने पर पत्नी के सूर्य पूजन में शामिल होने गया था। परिवार के सभी लोग लौट आए थे, लेकिन वह देर शाम निकला था, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह घटना के बारे परिवार को पता चला। मामला पाली के जैतारण का है

जैतारण थाना प्रभारी मनीष देव ने बताया कि सोमवार दोपहर निम्बोल रोड़ स्थित एक भट्टे के पास बबूल के पेड़ पर फंदे पर ओमप्रकाश कमटा (26) का शव लटका मिला है। राहगीरों की सूचना पर शव को राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक के पास एक काले रंग की बाइक भी मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश कमटा (26) मजदूरी का कार्य करता है। कुछ दिनों पहले ही ओमप्रकाश की पत्नी का प्रसव हुआ था। वह अपने पीहर बिरौल गांव में अपने माता-पिता के घर पर ही है। परम्परा अनुसार रविवार को सुबह ओमप्रकाश की पत्नी का सूर्य पूजन कार्यक्रम था। जिसको लेकर ओमप्रकाश व उसके माता पिता और अन्य परिजन भी बिरौल गांव आए थे। कार्यक्रम के बाद ओमप्रकाश के माता पिता बिरौल से वापस अपने गांव रायपुर उपखण्ड के लीलाम्बा आ गए। मगर ओमप्रकाश ससुराल में ही रुका रहा।जानकारी अनुसार ओमप्रकाश रविवार की देर शाम को अपने ससुराल से बाइक पर लीलाम्बा के लिए रवाना हुआ था।जिसकी सूचना ओमप्रकाश की पत्नी ने फोन पर ससुराल में दी थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने से मृतक के परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह घटना की जानकारी मिली तो होश उड़े रह गए।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA