
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद के शरीर पर डेटोनेटर से ब्लास्ट कर सुसाइड कर लिया। घटना ओडवास गांव में मसारों की ओबरी क्षेत्र में सोमवार आधी रात की है। जहां युवक ने गले में डेटोनेटर बांधकर सुसाइड किया। डेटोनेटर फटने के बाद तेज ब्लास्ट हुआ। | जिससे गर्दन धड़ से अलग होकर बुरी तरह बिखर गई। युवक की
घर से 100 मीटर दूरी पर हुआ ब्लास्ट
मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक ने खुद के घर से महज 100 मीटर दूरी पर सुनसान जगह पर सुसाइड किया। परिजनों की सूचना पर ऋषभदेव थानाधिकरी महिपाल सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के ‘अनुसार, नीलेश (24) पिता राजमल मीणा निवासी मसारों की ओबरी ने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस इस सुसाइड के कारणों को पता लगा रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक शहर में मजदूरी का काम करता था और पिता किसान हैं। परिवार में मृतक का बड़ा और छोटी बहन है। इधर, मृतक युवक के शव को ऋषभदेव सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
डेटोनेटर कहां से आया, पुलिस जांच में जुटी युवक ने डेटोनेटर से खुद ब्लास्ट कर सुसाइड किया। युवक डेटोनेटर को कहां से और कैसे लाया। पुलिस इस बारे में भी गहनता से जांच में जुटी है। बता दें कि उदयपुर जिले के ऋषभदेव एरिया में सबसे ज्यादा मार्बल माइंस हैं जिनमें ब्लास्ट करने के लिए डेटोनेटर का उपयोग लिया जाता है। लेकिन अधिकृत और लाइसेंस होने पर इसे उपयोग लिया जाता है।
ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि युवक के पास डेटोनेटर कैसे पहुंचा। उसने इसे कहां से खरीदा। पुलिस इसका पता लगा रही है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA