सिरोही-एन.डी.पी.एस एक्ट प्रकरण में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-एन.डी.पी.एस एक्ट प्रकरण में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचल सिंह देवडा वृताधिकारी वृत्त आयुपर्वत के निर्देशन में बलभद्र सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर एनडीपीएस एक्ट वांछित अज्ञात अपराधियों को ट्रेस आउट कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटना:- दिनांक 08.10.2023 को जसवन्तसिंह नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही मय् जाब्ता द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर नाकाबंदी के दौरान सरहद चन्डेला थाना आबूरोड सदर में एक स्कॉर्पियो नं. जीजे 15 सीके 4346 से प्लास्टिक के कुल 22 कट्टे जिनमे कुल 427 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया तथा स्कार्पियो वाहन के आगे डेशबोर्ड के अन्दर एक पिस्टल मय जिन्दा 05 कारतूस मिले, जो जरिये फर्द जब्त किये गये जाकर प्रकरण संख्या 381 / 08.10.2023 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना आबूरोड सदर में दर्ज कर अनुसंधान बलभद्र सिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर हवाले किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. शंकर लाल पुत्र श्री भागीरथ राम जाति माचरा विश्नोई उम्र 27 निवासी पीपली बेरी पोस्त बामरला पुलिस थाना सेडवा जिला बाडमेर।
  2. घेवर राम पुत्र कालुराम जाति घायल विश्नोई उम्र 36 पेशा खेती निवासी जम्मेश्वर मंदिर कबुली पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बाडमेर।

पुलिस टीम:-

  1. बलभद्र सिंह नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर
  2. बनवीर सिंह हैड कानि न 144 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
  3. ओमप्रकाश कानि न.422 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
  4. विशन सिंह कानि नं.441 पुलिस थाना आबूरोड शहर
    5 धर्मेन्द्र कुमार कानि न.604 पुलिस थाना आबूरोड शहर ।
    6 . सुरेश कानि डीसीआरबी सैल सिरोही
  5. रमेश कानि डीसीआरबी सैल सिरोही

विशेष भूमिका:- उक्त कार्यवाही में ओमप्रकाश कानि न 422 पुलिस थाना आबुरोह शहर व धर्मेन्द्र कुमार कानि न.604 पुलिस थाना आबुरोड शहर की विशेष भूमिका रही

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA