पाली 5 लाख देकर लाई दुल्हन भागी, रुपए मांगे तो दूल्हे को पीटा, करंट का दिया झटका

PALI SIROHI ONLINE

पाली-शादी के कुछ महीने बाद दुल्हन भाग गई। शादी करवाने के बदले दलाल ने पांच लाख रुपए लिए थे। परिवार ने रुपए मांगे तो युवक से मारपीट से करंट का झटका दिया। मामला पाली के गुड़ा एंदला का है।

पाली के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के टेवाली गांव निवासी 35 साल के पपाराम पुत्र मोटाराम कुमावत की शादी दलाल के जरिए परिजनों ने 5 जून 2023 को करवाई थी। इसके बदले दलाल ने 5 लाख रुपए लिए थे। कुछ महीने बाद दुल्हन पीहर चली गई और लौटकर वापस नहीं आई। दूल्हे के परिजनों ने दलाल से दुल्हन को वापस बुलाने की बात कही लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। परेशान होकर उन्होंने दुल्हन को वापस बुलाने या 5 लाख रुपए वापस देने का दबाव बनाया। आरोप है इस पर दलाल विनोद, वोराराम, शुभम नाराज हो गए

खेत में घुसकर की मारपीट, लगाए करंट के झटके पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम को पपाराम कुमावत हमेशा की तरह टेवाली गांव के पास खेत में सोने गया था। रात को कुछ नकाबपोश बदमाश खेत में घुसे और पपाराम से बेरहमी से मारपीट की। करंट के झटके भी दिए। आस-पास के खेत में रहने वाले किसानों ने पपाराम के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों को सूचना दी। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। गुड़ा एंदला थाना पुलिस भी शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची और घायल पपाराम और उसके परिजनों का बयान लिया

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA