पति की मौत के बाद लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भागी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-पत्नी की मौत के बाद अन्य महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना एक युवक को भारी पड़ गया। महिला घर से बारह तोला सोना और 200 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। अब पीड़ित की और से बनाड़ थाने में लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर के साथ धोखाधड़ी कर सोने और चांदी के आभूषण लेकर घर से भाग जाने को लेकर मामला दर्ज करवाया है।

थाने में दी रिपोर्ट में पुनाराम पुत्र ओमाराम भादू निवासी डिगाड़ी ने बताया कि 24 मई 2021 को उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके 2 साल बाद उसकी दोली देवी नाम की महिला से संपर्क हुआ। उसे अपनी पत्नी की मौत हो जाने और परिवार के बारे में भी जानकारी दी। 27 जून 2023 को उसने मेरे साथ लिव इन रिलेशन के कागजात बनवाए। गहने और संपत्ति हड़पने के आशय से महिला मेरे साथ रहने लग गई।

महिला ने धीरे-धीरे उसे विश्वास में ले लिया। 3 नवंबर को रात के समय उसके परिवार को बिना बताए घर से सोने का रखड़ी सेट करीब तीन तोला, तीन तोला वजनी सोने की कंठी, सोने के झुमके और चार तोला वजन मंगलसूत्र सहित सोने की अंगूठी व नाक कान की बाली, चांदी के आभूषण लेकर घर से चली गई।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA