
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-जयपुर में 9वीं क्लास की छात्रा ने शनिवार देर रात आमेर मावठा में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। भाई-बहन से झगड़ा होने पर वह घर से भाग कर चली गई थी। आमेर मावठे में सुसाइड की सूचना पर आमेर थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
SHO (आमेर) नन्दलाल जाट ने बताया कि मृतका सुमरन (15) पुत्री अजीत निवासी ठाठर रोड आमेर की रहने वाली थी। वह प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में स्टेडी करती थी। शनिवार रात करीब 12:15 बजे चचेरे भाई-बहन से किसी बात को लेकर सुमरन का झगड़ा हो गया। गुस्से में सुमरन घर छोड़कर दौड़ते हुए चली गई । घरवाले भी उसके पीछे-पीछे ढूंढने निकल गए, लेकिन सुमरन का पता नहीं चला।
मछली ठेकेदार ने दी सुसाइड की सूचना
रात करीब 1 बजे आमेर मावठा में निगारानी रख रहे मच्छली ठेकेदार ने आमेर थाना पुलिस को सूचना दी। बताया कि एक लड़की दौड़ते हुए आई और आमेर मावठा में छलांग लगा दी। आमेर थाना पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाया।
आमेर मावठा में उतरी सिविल डिफेंस टीम ने करीब सवा घंटे की मशक्कत कर सुमरन का शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आमेर सैटलाइट हॉस्पिटल की मॉर्क्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA