
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-स्वरूपगंज पुलिस ने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की रिपोर्ट पर दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां जब्त की है, यह दोनों ही फर्जी डॉक्टर पश्चिम बंगाल कोलकाता के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार स्वरूपगंज चिकित्सा अधिकारी डॉ के प्रमोद कुमार ने स्वरूपगंज पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीसीएमओ पिंडवाड़ा डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गांव अचपुरा में शुभम राय पुत्र भावेश राय, निवासी नादिया पश्चिम बंगाल खुद को डॉक्टर बता कर लोगों को इलाज करता हुआ पाया गया। लेकिन उसके पास डॉक्टर होने के कोई दस्तावेज या डिग्री नहीं है। वह स्टैंडर्ड सेफ्टी एवं डिसइनफिटेंट मेजरमेंट के बिना ही लोगों को इलाज करते हुए पाया गया। उसके पास से बड़ी मात्रा में कई तरह की दवाइयां बरामद की गई।
पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह की दूसरी रिपोर्ट में स्वरूपगंज के डॉक्टर प्रमोद कुमार चिकित्सा अधिकारी पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गांव गोलिया में स्थित चंदन पाल पुत्र गणेशपाल निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल स्वयं को चिकित्सा बात कर गांव गोलिया में लोगों का इलाज करता पाया गया। उक्त व्यक्ति ने बिना किसी संबंधित दस्तावेज डिग्री तक नहीं होने के बावजूद मरीजों का इलाज करता पाया गया। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी फर्जी डॉक्टर चंदन पाल को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ही मामलों की जांच स्वरूपगंज थाना अधिकारी कमल सिंह ने शुरू की, पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम को न्यायालय में पेश किया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA