
PALI SIROHI ONLINE
पाली-हिमाचल प्रदेश से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह ने परमार ने शुक्रवार को नाकोड़ा फूड प्लाजा में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत झूठे वादों के दम पर राजस्थान में फिर से सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन यहां कि जनता समझदार है। उन्हें पता है कि वोट किसको देना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार, पेपर लीक जैसे मामलें बढ़े है। बेरोजगार, पेट्रोल-डीजल के नाम बढ़े हुए है। लेकिन आमजन को राहत देने के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई मजबूत कदम नहीं उठाया। चुनाव में इसका जवाब जनता देगी। इस दौरान पाली विधानसभा संयोजक सुरेश चौधरी, पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी, भाजपा महामंत्री मोहनाल जाट, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, विधानसभा प्रवक्ता रितेश छाजेड़, जिलामंत्री महावीरसिंह टेवाली, पार्षद विकास बुबकिया मौजूद रहे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA