
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे है। जोधपुर शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार व भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सूरसागर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी कार्यालय के उद्घाटन कर रैली के साथ रिटर्निंग ऑफिस पहुंचेंगे। नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन हैं। रविवार के अवकाश के चलते नामांकन दाखिल नहीं होंगे। इधर नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के चार दिन बाद आज शनिवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर तेजी आई है। दोनों बड़ी पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी रिटर्निंग ऑफिस पहुंच कर नामांकन दर्ज करवा रहे है। पिछले कई दिनों से सूने पड़े रिटर्निंग ऑफिस में आज रौनक नजर आई है।

सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है लेकिन कांग्रेस ने जिले की कई सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषण नहीं की है। वहीं शेरगढ़ विधानसभा से भाजपा व कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। दोनों पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई है। सभी की नजर कांग्रेस की अगली सूची और भाजपा के शेरगढ पर उम्मीदवार उतारने पर टिकी है।
रातानाड़ा से रैली
शहर विधानसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा पंवार ने रातानाडा से वाहन रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। सुबह 10 बजे वाहन रैली के साथ नामांकन के लिए रवाना हुई। वाहन रैली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची।
जालोरी गेट पर दोनों रैली का संगम
भाजपा के शहर विधानसभा के उम्मीदवार अतुल भंसाली सरदारपुरा से रैली निकाल कर जालोरी गेट पर देवेंद्र जोशी की रैली में मर्ज होंगे। देवेन्द्र जोशी सूरसागर से रवाना होकर जालोरी गेट पर अतुल भंसाली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। देवेन्द्र जोशी ने अपने सूरसागर कार्यालय का उद्घाटन किया • इस मौके पर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। शेखावत व जोशी ने नामांकन सभा को संबोधित किया फिर रैली निकाली। अतुल भंसाली ने सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय से रैली के रुप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
प्रोफेसर राठौड़ सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सोमवार को आखिरी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार को ही सरदारपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नामांकन दाखिल करेंगे। गहलोत का रविवार दोपहर को ही जोधपुर आने का कार्यक्रम है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA