
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल/ खीमाराम मेवाड़ा
जालोर। भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने एक बार फिर विधायक पुराराम चौधरी को टिकिट दिया तो रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नारायण सिंह देवल पर बीजेपी ने पुनः भरोसा जताया है।
चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर भीनमाल विधानसभा से चार बार विजेता रहे पूराराम चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
पूराराम चौधरी भीनमाल के पास ही कावतरा गांव से आते हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें कांग्रेस के प्रेम सिंह दहिया को 14, 186 वोट से हराया था। इसके बाद 2008 में भाजपा से चुनाव लड़ा, जिसमें कांग्रेस के डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ को 21, 199 वोट से हराया था।
2013 में पूराराम चौधरी को फिर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवार बनाया गया। जिसमें कांग्रेस के उमसिंह सिंह चंदराई को 40,191 वोट से हराकर जीत हासिल की थी। वर्ष 2018 में लगातार तीसरी बार भाजपा से पूराराम चौधरी ने चुनाव लड़ा तो कांग्रेस के डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ को 9646 वोट से हराकर जीत हासिल की। अब लगातार पांचवीं बार पार्टी ने पूराराम चौधरी पर दाव खेला है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA