बाली- मुंडारा में पूर्व CM राजे ने किया भोजन, माताजी के दर्शन के दौरान बीजेपी प्रत्यासी और माताजी के भोपाजी ने राजे को तिलक लगाते हुए कहा आप पुनः CM बनो उसका तिलक हो रहा…जिसके वायरल VIDEO को खूब लोग कर रहे पसन्द

PALI SIROHI ONLINE

अभिषेक मेवाड़ा/ पिन्टू अग्रवाल

पाली। बाली दौरे के दौरान पूर्व CM वसुंधरा राजे ने मुंडारा चामुंडा माता के दर्शन कर भोजन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने विधानसभा बाली प्रत्याशी पुष्पेन्द्रसिंह राणावत के नामांकन कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुंडारा स्थित चामुंडा माता के दर्शन किये।

राजे ने चामुंडा माता की पूजा अर्चना कर शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की कामना की।राजे के साथ पाली सांसद पीपी चौधरी, पाली जिला प्रमुख रशिमसिंह,सिरोही भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी व कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे

सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुंडारा चामुंडा माता के पुजारी ओटाराम देवासी ने राजे,सांसद पाली,जिला प्रमुख पाली,पूर्व जिलाध्यक्ष सिरोही चौधरी का माल्यार्पण कर,तिलक कर,चूनड़ी ओढ़ाकर,रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया। सिरोही पूर्व विधायक और वर्तमान में सिरोही से बीजेपी प्रत्यासी ओटाराम देवासी ने पूर्व cm वसुंधरा राजे के चामुंडा माताजी दर्शन के दौरान वसुंधरा राजे को भोपाजी ओटाराम देवासी तिलक लगाते हुए बोल रहे है की इस बार आप पुनः CM बनो को लेकर यह तिलक हो रहा जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा।

राजे ने मंदिर परिसर में भोजन किया, दाल-बाटी,गट्टा की सब्जी का सेवन किया। यहा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चुनड़ी ओढ़ाकर भव्य स्वागत भी जनप्रतिनिधियो कार्यकर्ताओ ने किया

मुंडारा चामुंडा माता के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में ही रावला नारलाई के महाराजा सूर्यवीरसिंह द्वारा भेजे गए भोजन को आम कार्यकर्ताओं के बीच किया।सभी व्यंजनों का स्वाद सखा।राजे के साथ सांसद चौधरी ने भी भोजन किया।भोजन करते-करते ही राजे ने देवासी, सांसद, चौधरी से राजनीतिक समीकरण व चुनाव से संबंधित चर्चा की। राजे ने रावला नारलाई से भेजे गए भोजन को परोस रहे देवासी समाज की पोशाक पहने युवकों की पोशाक पर खुशी का इजहार किया।

राजे ने भोजन के बाद राजे का मुंडारा करणी माता के भोपाजी भोमाराम देवासी, बिसलपुर आशापुरा माता भोपाजी मालाराम देवासी,पाली उपजिला प्रमुख जगदीश चौधरी,मुंडारा सरपंच प्रवीण वैष्णव,पूर्व सरपंच पुनाराम चौधरी, उपसरपंच जबरसिंह पंवार, पूर्व उपसरपंच गोपालसिंह करणोत, डूंगाराम देवासी, सिरोही भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह,भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता नरेश ओझा सादड़ी, लक्ष्मणसिंह करणोत, हिम्मतसिंह करणोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, गोपालसिंह राणावत सेणा,जिला परिषद सदस्य नेनुदेवी देवासी, महिपालसिंह सादड़ा,सूबेदार मेजर नटवरसिंह करणोत आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।राजे ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता के साथ फोटो खिंचवाई।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA