
PALI SIROHI ONLINE
पाली-करवा चौथ पर पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है। लेकिन पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन को दर्शाने वाले इस दिन एक 40 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला द्वारा ऐसा कदम उठाने से उसका पति और दोनों बच्चे सदमे में है। बच्चों को तो अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं है।
कोतवाली थाने के ASI सम्पतराज ने बताया कि शिवगंज हाल पाली के केशव नगर निवासी 40 साल की पदमा पत्नी गिरिश खटीक ने बुधवार सुबह हमेशा की तरह प्यार से अपने दोनों बेटों को तैयार किया और स्कूल छोड़ा। उसके बाद घर आ गई और कमरे में जाकर फंदा लगा कर जान दे दी। घटना के समय मृतका का पति बाथरूम में था। वह बाहर आया और कमरे में गया तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतका के पति ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA