रिवाल्वर दिखाकर 4 करोड़ की मांग, वीडियो से किया जा रहा ब्लैकमेल

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-रुपयों को लेकर लेनदेन के बाद एक युवक को 2 परिचित लोगों ने ही धमका कर 4 करोड़ रुपए मांगे। इतना ही नहीं पिस्टल दिखाकर परिवार के लोगों को भी धमकाया गया। साथ ही घर और फैक्ट्री पर आकर परेशान किया जाने लगा

दरअसल पुलिस कमिश्नरेट के सरदारपुरा थाने में एक व्यक्ति ने 2 लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जिसमे दोनों लोगों पर धमकाकर 4 करोड़ रुपए मांगने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

थाने में दी रिपोर्ट में प्रार्थी मनीष सारडा निवासी नेहरू पार्क ने बताया कि उसके परिचित सुरेंद्र बोहरा और सुरेश व्यास पुत्र मिश्रीलाल व्यास निवासी तिलक नगर भदवासिया के बीच में रुपयों को लेकर लेनदेन हुआ था। एफआईआर में आरोप लगाया कि सुरेश व्यास पैसे हड़पने के लिए उन्हें तंग करने लगा। इतना ही नहीं पिस्तौल दिखाकर परिवार के लोगों को भी धमकाने लगा। घर और फैक्ट्री पर भी आकर परेशान करने लगा।

सुरेश ने 10 सितंबर को पिस्टल दिखाकर 4 करोड़ रुपए की मांग की, वहीं 29 अक्टूबर को उसकी छवि खराब करने के लिए वीडियो अपलोड किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सरदारपुरा थाना अधिकारी प्रदीप डांगा कर रहे हैं।

थाना अधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया आपसी लेनदेन का मामला था। प्रार्थी का कहना था कि उसका आरोपी के साथ लेनदेन था। पैसे वापस लौटाने के बावजूद उसे ब्लेकमेल किया जा रहा था। हालांकि थानाधिकारी ने पिस्तौल दिखाकर धमकाने की बात से इंकार किया है। जबकि एफआईआर में पीड़ित ने पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA