
PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा अपनी दूसरी सूची जारी की गई है। जिसमें 21 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस सूची में आम आदमी पार्टी ने सांचौर विधानसभा से रामलाल बिश्नोई को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। आपको बता दे कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें भाजपा ने सांसद देवजी पटेल और कांग्रेस ने मंत्री सुखराम बिश्नोई को अपना प्रत्याशी बनाया है।
गुड़ा के रहने वाले है राम लाल बिश्नोई
राम लाल बिश्नोई मूलत हेमागुड़ा के रहने वाले है। एक्स आर्मी पर्सन होने के साथ शिक्षक है। इनकी एक साल की नौकरी बची थी, लेकिन बीते साल सरकारी नौकरी से वीआरएस ले लिया था। अब आप से दावेदारी कर रहे थे। जिसके चलते पार्टी में सांचौर से टिकट दे दी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA