
PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की है। डॉक्टर ने देर रात नींद की गोलियां खा ली थी। इसके बाद वह सुबह नहीं उठी। परिजन एसएमएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसे मेडिकल आईसीयू विंग में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
एसएमएस के डॉक्टरों के मुताबिक, 29 साल की महिला रेजिडेंट फर्स्ट ईयर में है। न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में नियुक्त है। जो मुंबई की रहने वाली है। उसका ससुराल जयपुर के टोंक रोड पर है। शुरुआती पूछताछ में ससुराल वालों ने बताया- डॉक्टर रात में सामान्य थी। खाना खाने के बाद सो गई थी।
आज सुबह उसे उठाने का प्रयास किया। देखा बिस्तर के पास कुछ दवाइयों के पत्ते पड़े थे। इसके बाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे इमरजेंसी में दिखाया। डॉक्टरों ने बताया- महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
एक सप्ताह में दूसरा केस
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह में सुसाइड का में ये दूसरा मामला है। पिछले सप्ताह भी फर्स्ट ईयर की एक महिला रेजिडेंट ने खुद को बेहोशी का इंजेक्शन लगा लिया था। उसकी एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने पुलिस को बताया था कि युवती दिल्ली के अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं होने से परेशान थी। उस कारण तनाव में आ गई थी।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA