तखतगढ़- किसान महापड़ाव में सम्मलित 49 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़

पाली जिले के तखतगढ़ पुलिस थाने में जवाई बांध के जल बंटवारे के लिए किसान महापड़ाव के बाद 49 किसानों के खिलाफ विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने तथा धारा 144 लगने के बाद भी किसान संघर्ष समिति व किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने तखतगढ में दो दिन तक महापड़ाव के तहत धरना-प्रदर्शन किया था। इस मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाने में किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह गलथनी, कल्याण सिंह खिवान्दी, रघुवीर सिंह बिसलपुर, नरपत सिंह मदेरणा, भीम सिंह बलाना, खेतोराम, उमाशंकर मूंदडा, तेज सिंह रसियावास, इन्द्र सिंह गुड़िया बलाना, उदय सिंह गुड़िया (पावा), जब्बर सिंह चांदराई, रतन सिंह चैधरी, लक्ष्मण सिंह बांगडी, डायाराम मीणा दुजाना, धन सिंह जाखोड़ा, मूलसिंह पंवार बलाना, अर्जुन सिंह सोलंकी पादरली, जब्बर सिंह सोलंकी पादरली, भीम सिंह पुत्र पीरसिंह राठौड़ राजपुरा दल सहित 49 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA