
PALI SIROHI ONLINE
भगवान पार्श्वनाथ संस्कार केंद्र ने गवारियों की बस्ती में मनाया कन्या पूजन दिवस
खीमाराम मेवाडा तखतगढ
माधोपुरा। आदर्श विद्या मंदिर माधोपुरा द्वारा संचालित भगवान पार्श्वनाथ संस्कार केंद्र के गवारियोंं की बस्ती में कन्या पूजन दिवस मनाया गया | प्रधानाध्यापक जयंतीलाल प्रजापत ने अतिथियों का परिचय व स्वागत करवाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एबीवीपी नगर अध्यक्ष रमेश कुमार दर्जी, विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी आरएसएस विस्तारक दर्शन, ताराचंद सुथार, मौजूद रहें।
जिसमें कार्यक्रम के अतिथियों मां चामुंडा, विद्या की देवी सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलन कर प्रसाद का भोग लगाया। प्रधानाध्यापक जयंतीलाल प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने बच्चों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। अतिथियों ने बच्चों के चरण धोए, तिलक लगाया, उनको चुन्नी भी ओढ़ाई गई, साथ ही बाद में अतिथियों व बच्चों , ने मां चामुंडा जी की आरती भी की। इस मौके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी नगर अध्यक्ष रमेश कुमार दर्जी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि संस्कार केंद्र में न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जाती है, बल्कि उन्हें जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाता है। बच्चों को शिक्षा के बहुमुखी विकास और सकारात्मक सोच के लिए निरंतर अग्रसर किया जाता है। बच्चों की समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी कराई जाती हैं। उन्होंने संस्कार केंद्र की प्रशंसा की तथा संस्कार केंद्र को तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न प्रयास करते रहेंगे। संस्कार केंद्र संचालक प्रेम बंजारा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA