
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में शरद पूर्णिमा पर होने वाला आयोजन इस बार ग्रहण के कारण पूर्णिमा के एक दिन पूर्व ही बीती शनिवार की रात को हुए। इस प्रकार के आयोजन अन्य मंदिरों में भी हुए।
जगदीश मंदिर के पुजारी राम गोपाल ने बताया कि पूर्णिमा के आयोजनों के तहत ठाकुरजी को विशेष सफेद जरी के वस्त्रों का शृंगार व मुकुट धारण कराया गया। संध्या आरती के बाद ठाकुरजी को चंद्रमा की धवल चांदनी में बिठाया और खीर व अन्य व्यंजनों का भोग धराया गया।
जगदीश में ठाकुरजी को सफेद जरी का शृंगार व मुकुट धारण कराया गया। ठाकुरजी को खीर, चपड़ा, ककड़ी व अन्य व्यंजनों का भोग धराया गया। जब संध्या आरती के बाद ठाकुरजी को चंद्रमा की धवल चांदनी में बिठाया गया तब वहां भक्तों की भीड़ थी। इस दौरान महिलाओं ने भगवान की भक्ति में नृत्य किया।
शहर के अंदर ही श्रीनाथजी हवेली में श्रीनाथजी मंदिर में भी ठाकुरजी कमल चौक में पधारे व सफेदी बिछात हुई। ठाकुरजी को सफेद सामग्री व खीर का भोग धराया गया।
यूआईटी के पास फतहसागर रोड पर नीलकंठ महादेव मंदिर में राधा कृष्ण और लक्ष्मी नारायण मंदिर में शरद पूर्णिमा पर प्रतिमाओं का शृंगार किया गया। झूले पर लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी सजाई गई।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA