
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें शुक्रवार देर शाम इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार जोजावर निवासी 30 साल के नरेश पुत्र नारायणलाल चौधरी शुक्रवार शाम को अपने ससुराल गजनीपुरा अपने 5 साल के बेटे नीरज को लेने गया था। पिता-पुत्र बाइक से वापस जोजावर आ रहे थे। इस दौरान धनला के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता-पुत्र नीचे गिरकर घायल हो गए। जिन्हें परिजन इलाज के लिए शुक्रवार रात को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपजार जारी है।
आज जाना था हुबलीघायल नरेश के पिता नारायणलाल चौधरी ने बताया कि नरेश हूबली में हार्डवेयर का व्यापार करता है। जो 22 अक्टूबर कोही गांव आया था। 28 अक्टूबर को वापस हूबली जाने के लिए उसने टिकट रिर्जव करवा रखे थे। लेकिन अब यह हादसा होने के कारण टिकट कैंसल करवाने पड़ेंगे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA