झंडा लगाने की बात पर तनातनी: पुलिस-प्रशासन ने समझा कर दोनों समुदाय के झंडे हटवा कर मामला शांत किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के निकट खैरवा में सावर्जनिक गेट पर झंडा लगाने की बात को लेकर दो समुदायों में तनातनी हो गई शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को बैठक कर समझाया गया। गेट से दोनों समुदाय के झंडे हटाने का निर्णय लेकर मामला शांत किया।

दरअसल खैरवा गांव में खेड़ा देवी माता मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर पंचायत की ओर से गेट बना हुआ है। वहां एक समुदाय का झंडा पहले से लगा हुआ था। गुरुवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने अपना झंडा भी लगा दिया। इसकी दूसरे समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावना आहत होने की शिकायत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से की। इस पर शुक्रवार को ASP अकलेश कुमार शर्मा मय जाप्ता और प्रशासनिक अधिकारी खैरवा गांव पहुंचे। दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को बुलाया और समझाइश की। आखिरकार निर्णय लिया गया कि पंचायत द्वारा बनाए गए इस गेट से दोनों समुदाय के झंडे हटाए जाएंगे जिस पर दोनों ने सहमति जताई। दोनों झंडे गेट से हटाए और मामला शांत किया। इस दौरान CO ग्रामीण राजूराम, सदर SHO रामप्रताप सिंह चारण जाब्ते के साथ तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ASP बोले समझाइश कर सुलझाया मामला
मामले में ASP अकलेश कुमार शर्मा ने कहा मौके पर जाकर दोनों पक्षों से समझाइश की और दोनों समुदायों के झंडे सावर्जनिक गेट से हटवाए जो शरारती तत्व थे जिनकी पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA