भाजपा प्रत्याशी समाराम पहुंचे माउंट आबू: रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर की जीत की प्रार्थना,

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया शुक्रवार को माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने शहर के अधर देवी और रघुनाथ मंदिर पहुंचकर भाजपा को जीत दिलाने की प्रार्थना की। इससे पहले शहर के टोलनाके पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गरासिया ने कहा कि वे माउंट आबू की हर छोटी से छोटी समस्याओं से भली-भांति परिचित है, और उन्हें यहां के हर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आम आदमी के आवासीय और व्यवसायिक समस्याओं का बखूबी अहसास है। इसलिए इस बार जब भाजपा की सरकार बनेगी तो वे स्वयं पहल करते हुए मुख्यमंत्री सहित बड़े मंत्रियों और अधिकारियों को मौके पर लाएंगे और माउंट वासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने की भरपूर कोशिश करेंगे।

पिण्डवाड़ा प्रधान और जिला चुनाव संचालक नितिन बंसल ने कहा कि, उन्हें यहां की सभी समस्याओं के बारे में बहुत पहले से ही पता है और उनकी भी सर्वप्रथम कोशिश यहीं होगी कि यहां के हर मूल निवासियों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिले ।

पिण्डवाड़ा चुनाव प्रभारी योगेन्द्र गोयल ने कहा कि, प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलने वाला है। भारी बहुमत से सरकार भाजपा की बन रही है। इसमें बहुत कुछ सहयोग हमारा भी रहा कि निरन्तर यहां आबू-पिण्डवाड़ा में भाजपा का प्रत्याशी ही विजयी हुआ है, इसलिए इस बार भी यही कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हमें प्रत्याशी समाराम को विजयी बनाना है।

मंडल अध्यक्ष टेकचन्द भम्भाणी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, पूरे राजस्थान में पेपर लीक, महिलाओं के साथ अत्याचार, गरीबों-वंचितों के साथ शोषण सहित भ्रष्टाचार चरम स्थिति पर व्याप्त हो चला हैं। उन सभी से निजात दिलाने के लिए अब एक मात्र भाजपा ही हमारे सामने विकल्प है। हम सभी यह प्रण कर रहे है कि भारी से भारी मतों देकर के कमल को पूरे राजस्थान में खिलाएंगे और भाजपा की बनाएगें।

कार्यक्रम के बाद प्रत्याशी समाराम गरासिया, नितिन बन्सल और योगेन्द्र गोयल ने मंडल अध्यक्ष टेक चन्द भम्भाणी, अक्षय चौहान, जिलाअध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के हाजी मोहम्मद साबिर कुरैशी, बाबू सिंह परमार, महेंद्र सिंह परमार, सुनील आचार्य, सलील कालमा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माउंट आबू के मुख्य बाजार, सब्जी मण्डी, चाचा म्यूजियम चौराहा होते हुए नक्की झील तक आमजन से अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA