भाजपा को करना पड़ रहा विरोध का सामना: शंकरलाल भादरु ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत, 1 नवम्बर को लेंगे निर्णय

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा के सदस्य शंकरलाल भादरु ने शुक्रवार को जालोर से निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अभी तक स्पष्ट रूप से चुनाव लड़ने की बात नहीं की है। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर को 36 कौम की सभा कर जनता की राय पर निर्णय लेने की बात की है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूची में सांचोर से देवजी एम पटेल को और दूसरी सूची में जालोर विधानसभा से जोगेश्वर गर्ग को प्रत्याक्षी घोषित करने के बाद से जालोर विधानसभा में पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ रहा है। पहले सायला के जीवणा से भाजपा जिला मंत्री पवनी मेघवाल ने 25 अक्टूम्बर को निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

उसके बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा के सदस्य शंकरलाल भादरू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं, हालांकि अभी तक उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर को 36 कौम की सभा में जनता की राय पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के कई वरिष्ट कार्यकर्ता मेरे साथ हैं, लेकिन जनता की राय जरूरी है।

भावुक हुए भादरु
पार्टी से नाराज होने की बात पर शंकरलाल भादरु ने भावुक होकर कहा कि मैं पार्टी से नाराज नहीं है, लेकिन मेरे पास हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोगों के फोन आ रहे हैं। जो गर्ग की कार्यशैली से नाराज और दुखी हैं जिसकी भावना को देखते हुए मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, लेकिन 1 नवम्बर को महासभा में जनता के साथ बैठकर चुनाव लड़ने के बारे में निर्णय लूंगा।

गर्ग पहुंचे भादरु के घर
शुक्रवार को शंकरलाल भादर की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा प्रत्याशी जोगेश्वर गर्ग उनके घर पहुंचे। करीब 30 मिनट मनाने के बाद भी भादरु की नाराजगी दूर नहीं कर सके। जिसके बाद भादरु उनको घर पर ही छोड़कर निकल गए।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA