भाजपा प्रत्याशी बाली विधायक राणावत पहुंचे नारलाई जनवा समाज ने किया भव्य स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

जगदीश सिंह गहलोत नारलाई

भाजपा प्रत्याशी बाली विधायक राणावत पहुंचे नारलाई जनवा समाज ने किया भव्य स्वागत

देसुरी। भाजपा प्रत्याशी बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत नारलाई पहुंचे जहां पर जनवा समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व सरपंच दौलत चौधरी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्रसिंह राणावत पूर्व जिला परिषद सदस्य गुलाब चौधरी उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह भाजपा जिला महामंत्री घीसूलाल मेघवाल शनिवार को जनवा समाज के सामाजिक समारोह में पहुंचे जहां पर जनवा समाज द्वारा साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

वहीं राणावत लाम्पी व माडपुर पहुंचे जहां पर पूर्व सरपंच कल्मेन्द्र सिंह पंचायत समिति सदस्य बिजराज सिंह सहित लोगों ने राणावत का स्वागत किया। इस अवसर पर पूनाराम चौधरी मांगीलाल चौधरी ओगड़राम चौधरी मंडल अध्यक्ष अशोकपुरी गोस्वामी रुपाराम चौधरी शेलाराम चौधरी वालाराम चौधरी नथाराम चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA