
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। रेवदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने कांग्रेस से जिला परिषद सदस्य मोतीराम कोली को मौका दिया है। कोली 2008 में भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।
पहला चुनाव 2008 में लड़ा
मोतीराम कोली ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2008 में रेवदर से लड़ा, जिसमें वे हार गए। उस समय भाजपा के जगसीराम कोली चुनाव जीते थे, कांग्रेस से प्रत्याशी नीरज डांगी थे। पूर्व में वे भाजपा से पंचायत समिति रेवदर के प्रधान रह चुके थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। इसके बाद से वे लगातार कांग्रेस पार्टी में सक्रिय है। कोली संयम लोढ़ा गुट से माने जाते हैं।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA