
PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजसमंद में श्री पुष्टिमार्ग की तृतीय पीठ श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में (आज) शुक्रवार को शरद पूर्णिमा के तहत रास दर्शन होंगे। इस बार शरद पूर्णिमा के दिन शनिवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण यह उत्सव मंदिर में एक दिन पूर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है।
मंदिर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष रास दर्शन शरद पूर्णिमा को होते है। लेकिन इस इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होने की वजह से एक दिन पूर्व ही रात की शरद पूर्णिमा के दर्शन आम श्रद्धालुओं को करवाए जाएंगे। साथ ही इस दिन की शरद एकम की बजाय पूर्णिमा के दिन मनाई जाएगी।
प्रभु द्वारिकाधीश को विशेष श्रृंगार से अंगीकार कर शयन के दर्शन में निज मंदिर स्थित रतन चौक में श्वेत शरद के चबूतरे पर विराजित किया जाएगा। जहां प्रभु के सम्मुख गोपिया रास रचाती सजाई जाएगी। प्रभु द्वारिकाधीश श्वेत वस्त्र में सजे रहेंगे। साथ ही गोपियां और ग्वाल भी श्वेत वस्त्र में ही सजे धजे प्रभु के सम्मुख रास रचाते रहेंगे। इन दर्शनों में चंद्रोदय के साथ चंद्रमा की रोशनी में सर्वप्रथम प्रभु द्वारिकाधीश के दर्शन आम श्रद्धालुओं को करवाए जाएंगे।
शनिवार को पूर्णिमा के दिन की शरद के दर्शन 5 बजे शयन दर्शन होंगे और प्रभु द्वारिकाधीश अनुसर हो जाएंगे बाद में रात 12 बजे प्रभु को जागृत कर मंगला दर्शन और सारे सेवा क्रम पूरे किए जाएंगे। रात्रि 1 बजे के बाद ग्रहण के दर्शन खुलेंगे जो की ग्रहण तक खुले रहेंगे।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA