
PALI SIROHI ONLINE
नागाणी-समीपवर्ती खरुआड़ा गांव में गुरुवार को विशालकाय कछुआ खेत में पहुंच गया। वन विभाग की अनादरा रेंज के अधिकारी भरत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्हों ने बताया कि कछुए का वजन 70 किलोग्राम और उम्र 250 वर्ष है। यह एशियन सोपट सेल प्रजाति का कछुआ हैं जो अधिकतर पानी में रहता है। जमीन पर कम ही देखने को मिलता है। कछुए की लम्बाई 4 फीट और उंचाई 2.50 फीट है। कछुए के पैर डेढ़ फीट, गर्दन की लंबाई 1.50 फीट से ज्यादा और ऊपर वाला टोप 2.50 फुट ऊंचा है। नर कछुए के नाखून की लंबाई 1.50 इंच है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से कछुए को सेलवाड़ा बांध में छोड़ा। फोटो- महेन्द्र सिंह परमार
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA