23 लाख से बना टॉपिक सेफ्टी पार्क 20 दिन बाद ही गेट के ताले बंद:

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के सुन्देलाव तालाब पर जालोर डीटीओ की ओर से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए बनाया टॉपिक सेफ्टी पार्क के गेट पर शुभारंभ के बाद से लॉक लगा है। जिससे इसका फायदा अभी तक लोगों को नहीं मिल रहा है। डीटीओ विभाग और नगर परिषद के अधिकारी एक दूसरे पर पार्क की जिमेदारी डाल रहे हैं।

जालोर में आरटीओ विभाग की ओर से शहर के लोगों और बच्चों को यातायात की जानकारी देने के लिए सुन्देलाव तालाब पर 23.86 लाख की लागत से टॉपिक सेफ्टी पार्क बनाया था। जिसका 20 दिन पहले 5 अक्टूम्बर को जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पराशर ने 6 अक्टूबर को इसका शुभारंभ किया, लेकिन उसके 5 दिन बाद से ही विभाग ने पार्क के गेट पर दो लॉक लगा रखे हैं। जिससे इसका फायदा आमजन को नहीं मिल पा रहा है। इसके शुभारंभ से पहले प्रतिदिन बच्चे खेलते नजर आते थे, लेकिन अब बंद है। जिमेदार अधिकारी एक दूसरे विभाग की जिमेदारी बता रहे हैं।

परिषद को किया हैंडओवर

जालोर डीटीओ छगन मालवीया ने बताया कि हमने इसका निर्माण करवाया है। जमीन भी नगर परिषद की है। शुभारंभ के बाद हमने फिर से नगर परिषद को हैंडओवर कर दिया था। अब यह उनके पास है मुझे जानकारी नहीं है।

जालोर नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ने कहा कि डीटीओ ने नगर परिषद को कब हैंडओवर किया, मुजे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे निचले अधिकारियों को पता होगा। अगर ऐसा है तो मैं तुरंत लॉक खुलवाता हूं।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA