
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के ग्रेनाइट स्लेरी पर रॉयल्टी कर्मियों की ओर से मनमाने तरीके से रॉयल्टी लगाने पर गुरुवार को भीनमाल रोड पर भागली टोल प्लाजा पर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भागली प्लाजा पर करीब साढ़े 5 बजे जेसीबी मशीन से वाहनों और लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया। जिसमें एक कार पलट गई। इस दौरान 3 लोग घायल गए। अभी तक किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ हैं।
अवैध वसूली को लेकर हुआ विवाद
गुरुवार को ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट सदस्य से ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा प्रति वाहन 800 से 2000 रुपए तक और नहीं देने पर 21 हजार की पेनल्टी के रूप में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। जिससे नाराज रॉयल्टी कर्मियों और ट्रक ड्राइवर में विवाद हो गया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA