
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर। किसानों महापड़ाव से जुड़ी बडी खबर।
तखतगढ़ से खीमाराम मेवाड़ा की रिपोर्ट
तखतगढ 26 अक्टूबर। जवाई जल वितरण को लेकर प्रशासन की एक्टर धर्मयता के कारण किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के बैनर तले किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी तखतगढ़ कस्बे के काला गोरा भैरुजी मंदिर में किसानों का महापड़ाव डाला हुआ है। ऐसे में किसानों की मांगों को मनवाने के लिए आगे की रणनीति आज तय करेंगे,
किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। जिस पर किसानों के समर्थन में गुरुवार को तखतगढ़ का संपूर्ण बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने समर्थन दिया।
व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चांदोरा, व्यापार और उद्योग मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सोलंकी एवं सुमेरपुर आहोर किसान संघ समिति के कानूनी सलाहकार मनोज नामा के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर किसानों की मांग पूरी करने की मांग रखी है।
ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में तखतगढ कस्बे के व्यापारी मौजूद थे।
बाइट 1सुमेरपुर आहोर किसान संघ समिति कानूनी सलाहकार मनोज नामा।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA