
PALI SIROHI ONLINE
किसानों के साथ दूसरे दिन भी पुलिस अधिकारियों की हुई नोक-जोक, हाईवे जाम करने की चेतावनी
बाजार बंद कर व्यापार मंडल उतरे समर्थन में दूसरे दिन किसानों का डोला वीर मंदिर में डाला पड़ाव
तखतगढ से खीमाराम मेवाड़ा की रिपोर्ट
तखतगढ 26 अक्टूबर;(खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के तखतगढ नगर में किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के तत्वाधान में किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी है, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, नरपत सिंह मदेरणा, उमाशंकर मूदडा, समेत पदाधिकारी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी धरना जारी, किसानों का महापड़ाव गुरुवार दोपहर को काला गोरा मंडोवर भैरू जी मंदिर से गौरव पथ होते हुए कुंदेश्वर महादेव मंदिर दर्शन को लेकर नगर में पैदल मार्च शुरू किया। दरमियांन प्रशासन ने रास्ते में ही रोक लिया फिर हुई किसानों के नोक-जोक तो किसानों का रेला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे होते हुए बनाना की और कुछ कर गए। और नेशनल हाईवे 325 के डोला वीर मामाजी मंदिर में पडिव डाल दिया है किसानों की मांग है। कि बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद 4100 एमसीएफटी पानी दिया जा रहा है। हमारी मांग यह है। कि 5000 एमसीएफटी पानी दिया जाए, करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किसानों व प्रशासन के बीच में कोई वार्ता नहीं हो रही है। किसानों अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर के ऊपर निशान चाहते हुए कहां कलेक्टर की घोर मनमानी एवं अनदेखी के कारण किसान परेशान है। किसानों का रात्रि पड़ाव गुरुवार को फालना रोड स्थित डोला वीर मामाजी मंदिर में डाल दिया है। किसानों के महापड़ाव को देखते हुए प्रशासन के आला अधिकारी एवं पुलिस के आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस के जवान महापड़ाव स्थल पर मौजूद है। मांग नहीं मानने पर किसान नेनेशनल हाईवे रोकने की चेतावनी दी है।
बाइट 1 किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी।
बाइट 2 किसान महिला मोर्चा महामंत्री संतोष प्रजापत।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA