सिरोही-809 अंग्रेजी शराब के कार्टन से भरा ट्रक जब्त एक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/यूसुफ मेमन

सिरोही-ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में सुरेश चौधरी निषु थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबुरोड़ के नेतृत्व में आज दिनांक 26.10.2023 को पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर 18 चक्का नं पीबी 03 एजे 5277 में रखे दो कन्टेनरों को चैक किया तो एक कन्टेनर में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 809 कार्टन भरे होने से शराब जब्त कर ट्रेलर चालक सुखदेवसिंह को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर कन्टेनर 18 चक्का नं पीबी 03 एजे 5277 को जब्त किया गया।

घटना:- दिनांक 26.10.2023 को पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर 18 चक्का न पीबी 03 एजे 5277 में रखे दो कन्टेनरों को चैक किया तो एक कन्टेनर में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 809 कार्टन भरे होने से शराब जब्त कर ट्रेलर चालक सुखदेवसिंह को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर कन्टेनर 18 चक्का नं पीबी 03 एजे 5277 को जब्त किया गया। बरामद पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की किमत करीबन 80 लाख रूपये है।

गिरफ्तार अभियुक्तः सुखदेवसिंह पुत्र बगीचासिंह जाति जट सिख उम्र 41 वर्ष निवासी मलावाला पुलिस थाना मलावाला जिला फिरोजपुर (पंजाब)।

पुलिस टीम :-

  1. किशनलाल हैड कानि नं 82 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  2. मांगीलाल कानि नं 35 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  3. प्रकाश कुमार कानि नं 55 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  4. ओमप्रकाश कानि नं 158 पुलिस थाना रीको आबूरोड। ।

5.प्रवीणसिंह कानि नं 351 पुलिस थाना रीको आबूरोड

  1. महेन्द्रसिंह कानि नं 415 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  2. गोपालराम कानि नं 648 पुलिस थाना रीको आबूरोड।
  3. रिकुसिंह कानि नं 836 पुलिस थाना रीको आबूरोड।

9.दिलीपसिंह कानि नं 850 पुलिस थाना रीको आबूरोड।

  1. मीठालाल कानि ड्राईवर नं 943 पुलिस थाना रीको आबूरोड।

विशेष भूमिका:- उक्त कार्यवाही में किशनलाल हैड कानि नं 82 व प्रवीणसिंह कानि नं 351 की विशेष भुमिका रही हैं।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA