
PALI SIROHI ONLINE
रायपुर-रायपुर मारवाड़ उपखंड की एक छात्रा के साथ रोड़वेज बस के कंडक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सेंदड़ा थाने में दर्ज हुआ है। परिजनों ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र की एक छात्रा जैतारण में अपने रिश्तेदारों के यहां मिलने के लिए गई थी। बुधवार को सुबह सवा ग्यारह बजे वापस जैतारण बस स्टैंड से रोड़वेज की ब्यावर डिपो जो कि जोधपुर से भीलवाड़ा जा रही थी, इसमें सवार होकर छात्रा सेंदड़ा के लिए रवाना हुई। जहां से वह अपने गांव जा रही थी। छात्रा ने जैतारण बुकिंग कार्यालय से सेंदड़ा गांव का टिकट भी लिया था।
छात्रा का कहना है की बस रवाना होने के कुछ देर बाद कंडक्टर से पूछा तो सेंदड़ा गांव में बस को ले जाने से मना कर दिया। घबराई छात्रा ने बस में सवार अन्य यात्रियों से बातकर चालक को सेंदड़ा गांव में बस ले जाने का आग्रह किया। मगर कंडक्टर के मना करने के बाद छात्रा ने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। इस बीच जैतारण से सेंदड़ा तक बस में कंडक्टर छात्रा को इशारे कर परेशान करता रहा। छात्रा ने कंडक्टर को कई बार टोका, मगर फिर भी वह नहीं माना। पूरे घटनाक्रम का छात्रा ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। कंडक्टर जिसने अपना नाम मगसिंह बताया। वो वीडियो में भी इशारे करता नजर आ रहा है। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA