40 लोगो से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत 36 घायल, 6 की हालत चिंताजनक

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-जयपुर में पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें 36 लोग घायल हो गए पांच एंबुलेंस की मदद से बस्सी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 6 लोगों को जयपुर एसएमएस रेफर किया गया है। घटना बस्सी इलाके के झर की बावड़ी स्थित टोल प्लाजा के पास की है। तेज रफ्तार में पिकअप का टायर फटना हादसे का कारण बताया जा रहा है।

पिकअप सवार लोग दौसा के सिकंदरा इलाके से जोबनेर स्थित ज्वाला माता के सवामणी कार्यक्रम में जा रहे थे। पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे। बस्सी के पास पहुंचने पर अचानक पिकअप का टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बस्सी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को साइड में कराकर जाम खुलवाया। यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंभीर घायलों को एसएमएस रेफर किया गया डॉक्टर विजेंद्र सिंह मीणा प्रभारी उप जिला अस्पताल बस्सी ने बताया- गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जयपुर एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जिन लोगों को मामूली चोट लगी थी। उनका उपचार किया जा रहा है। दो लोग इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया दिया गया। तीन दर्जन से अधिक लोग एक ही पिकअप में बैठकर सव मणी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA