
PALI SIROHI ONLINE
युसूफ मेमन सरुपगंज
सीरोही-2.5 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभिान के तहत् बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जेदूसिंह, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निर्देशन में सीताराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 24.10.2023 की रात्रि को अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 2.5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। घटना: दिनांक 24.10.2023 की रात्रि को राजुसिंह उप निरीक्षक मय् टीम द्वारा जनापुर चौराहा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान उदयपुर पुलिया की तरफ से पैदल आ रहे अविनाश शर्मा व दिलीप कुमार को दस्तयाब कर उनके कब्जा से एक कटटे में से 2.5 किलो अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना पिण्डवाडा पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः
- अविनाश शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा जाति ब्राहमण (गौड) उम्र 32 वर्ष निवासी मकान न. 1853 सांगानेरी गेट तेली पाडा पुलन्दरजी की गली चौडा रास्ता जयपुर पुलिस थाना माणक चौक हाल सेक्टर 14 एम ए 50 ईन्दरा गांधी नगर जगतपुरा खातीपुरा पुलिस थाना खो नागौरीयान जिला जयपुर। 02. दिलीपकुमार पुत्र नारायणलाल जाति रैगर उम्र 35 वर्ष निवासी कुन्दनपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय के पास रेगरो का मौहल्ला जगतपुरा जयपुर पुलिस थाना खौ नागोरियान जिला जयपुर।
पुलिस टीम-
- राजुसिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना पिण्डवाड़ा।
- ऋषिकेश कानि 880 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- दिलिप कुमार कानि 67 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- ओमप्रकाश कानि 303 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- शैलेष कानि 477 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA