पाली-दहेज के लिए पत्नी से झगड़ा कर जलायाः पति ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप,

PALI SIROHI ONLINE

पाली-विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने और जलाने का मामला सामने आया है। महिला का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मेडिकल करवाया है।

पाली के पुराना बस स्टैंड चारिणयों का बास निवासी तिलोक पुत्र मोहनलाल ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन हीरा की शादी सामाजिक रीति-रिवाज से करीब 25 साल पहले चारणिया बास निवासी सुखदेव से हुई थी।

शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे है। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बहन को पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। 23 अक्टूबर को रिश्तेदार की सूचना पर बहन के घर पहुंचे तो वह जली हालत में मिली। उसे बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया, जहां इलाज जारी है।

पीड़िता का करवाया मेडिकल
विवाहिता ने अपनी बहन को बताया कि दहेज को लेकर पति से झगड़ा हुआ था। उसने केरोसीन ऊपर डालकर जान से मारने की कोशिश की। महिला थाना प्रभारी अनिता रानी ने बताया कि पीड़िता का बयान लिया गया है। मेडिकल भी करवाया गया है। जांच जारी है।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA