
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा/युसूफ मेमन
सीरोही-आबकारी अधिनियम में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकट सुपरविजन में सुरेश चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रीको आबूरोड के निर्देशन में अलग-अलग टीमों द्वारा आबकारी अधिनियम में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही
01:- दिनांक 17.02.2023 को पुलिस चौकी मावल पर मिनी ट्रक न डीडी 01 एफ 9458 में मुल्जिम वीराराम के कब्जे से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 286 कार्टन बरामद कर प्रकरण संख्या 36 दिनांक 17.02.2023 धारा 14/54, 19/54 आबकारी अधिनियम में पंजीबद्ध किया गया। शराब में प्रयुक्त वाहन मिनी ट्रक न डीडी 01 एफ 9458 के रजिस्ट्रेशन स्वामी ओमगिरी को मांगीलाल कानि नं 35 द्वारा जोधपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही
02:- दिनांक 24.08.2023 को पुलिस चौकी मावल पर मिनी आईसर ट्रक नं जीजे 24 एक्स 3962 में मुल्जिम नरेश भाई के कब्जे से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 280 कार्टन बरामद कर प्रकरण संख्या 158 दिनांक 24.08.2023 धारा 14/54, 19/54 आबकारी अधिनियम में पंजीबद्व किया गया। शराब में प्रयुक्त वाहन मिनी आईसर ट्रक नं जीजे 24 एक्स 3962 के रजिस्ट्रेशन स्वामी कांतिभाई को श्री सोहनलाल कानि नं 09 व पवनसिंह कानि नं 266 द्वारा पाटन (गुजरात) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- ओमगिरी पुत्र जीवनगिरी जाति गोस्वामी उम्र 54 वर्ष निवासी गली नं 5 राजीव गांधी बस्ती मगरा माता का थान जिला जोधपुर पुंजला पुलिस थाना
- कान्ति भाई पुत्र मंदार भाई जाति ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी मुडवाडा पुलिस थाना कोकोशी जिला पाटन (गुजरात)
प्रथम पुलिस टीम :-
- मांगीलाल कानि नं 35 पुलिस थाना रिक्को आबूरोड।
द्वितीय पुलिस टीम : - सोहनलाल कानि नं 09 पुलिस थाना रिक्को आबूरोड।
- पवनसिंह कानि नं 266 पुलिस थाना रिक्को आबूरोड
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA