सिरोही-एक माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/युसूफ मेमन/पिन्टू अग्रवाल

सिरोही-ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत् बृजेश सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अचलसिंह देवडा, वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के सुपरवीजन में जसवंत सिंह नि.पु. मय् टीम द्वारा करीब एक माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी गजाराम को आज दिनांक 24.10.2023 को उमरणी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

घटना:-

दिनांक 08.09.2023 को प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दी थी कि आरोपी गजाराम ने उससे मजदुरी दिलाने का बहाना बनाकर मोटरसाईकिल पर बेठाकर उमरणी गांव की तरफ सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया था, बाद घटना के मुल्जिम घर से फरार हो गया था। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी गजाराम की तलाश की जाकर आज दिनांक 24.10.2023 को गजाराम को दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

गजाराम पुत्र वीरमाराम जाति गरासिया निवासी गिरवर पुलिस थाना आबूरोड सदर,जिला सिरोही

पुलिस टीमः-

  1. जसवंतसिह निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर।
  2. बाबुलाल हैड कानि 603 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
  3. देवीसिंह कानि 156 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
  4. दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
  5. जयराम कानि 852 पुलिस थाना आबूरोड सदर।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA