रेवदर में जगसीराम का विरोध, दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर | रेवदर विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से पांचवीं बार उम्मीदवार बनाए गए जगसीराम कोली के विरोध में दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक मगन कोली और बेटी बचाओ अभियान के जिलाध्यक्ष केसाराम कोली ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे लेकिन पद का दायित्व नहीं लेंगे। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि इस सीट पर व्यक्तिवाद और परिवारवाद हावी है ऐसे में रिजर्व सीट पर कार्यकर्ताओं के लिए कोई मौका नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि दोनों से मैं खुद रेवदर जाकर मुलाकात करूंगा।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA