जीण माता के दर्शन कर चढ़ाई 108 मीटर की चुंदडी

PALI SIROHI ONLINE

पोसालिया-हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री जीणमाता सेवा समिति और अग्रवाल समाज की ओर से सुमेरपुर से पोसालिया स्थित जीणमाता के दर्शन के लिए गाजे बाजे के साथ पैदल संघ रवाना हुआ।

अग्रवाल समाज धर्मशाल परिसर से रथनुमा वाहन में मां जीण भवानी का दरबार सजाकर व अखंड ज्योत जलाकर पूजा-अर्चना की गई। यात्रा सुबह 6 बजे रवाना हुई, जो 20 किलोमीटर चलकर करीब 12 बजे पोसालिया स्थित जीण माता मंदिर पहुंची, जहां समाज के लोगों की ओर से माता को 108 मीटर लंबी चुंदड़ी चढाई।

इससे पहले पूजा के बाद जीणमाता और खाटू श्याम के जयकारे लगाते समाज के युवा, बुजुर्ग व बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में ध्वजा लिए संघ में रवाना हुई। संघ के यात्रा मार्ग पर लोगों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य चौराहों व धार्मिक स्थलों के बाहर रंगोली सजाई गई। इसके बाद माता की आरती कर महाप्रसादी का भोग चढाया।

भक्तों ने माताजी का दर्शनलाभ लेकर क्षेत्र-परिवार की – खुशहाली की कामना की। जीणमाता सेवा समिति की ओर से यात्रा में सहायता करने वाले भामाशाहों का बहुमान किया। यात्रा – समापन के बाद महाप्रसादी का आयोजन कानराज और बाबूलाल की ओर से किया, जिसका सभी समाजजनों ने लाभ लिया। अंत में संघ का विसर्जन हुआ। संघ में सुमेरपुर-शिवगंज से बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के भक्तजनों ने भाग लिया।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA