
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में विजयदशमी महोत्सव मंगलवार को स्टेडियम में मनाया जाएगा। इस बार रावण के 33 फीट के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के 25-25 फीट के पुतले होंगे। इस बार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रावण दहन के समय आतिशबाजी भी कम ही रहेगी।
नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया कि शहर के स्टेडियम में 24 अक्टूम्बर को शाम करीब 6 बजे विजयदशमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण पिछली बार से जल्दी दहन करने के साथ आतिजबाजी भी कम ही रहेगी। रावण का पुतला 33 फीट, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला 25 फीट का होगा। रावण कलंकी सहित 33 फीट का होगा, जो पिछली बार से 2 फीट छोटा होगा।
जालोर में 33 फीट और आहोर में 45 फीट का होगा रावण जालोर जिला मुख्यालय पर इस बार 33 फीट का रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसी प्रकार आहोर में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा 45 फीट का रावण दहन कर विजयदशमी महोत्सव मनाया जाएगा। हालांकि इससे पहले ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था।
आचार संहिता का रखा जाएगा विशेष ध्यान जिला मुख्यालय सहित जिले भर में इस बार आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पिछले साल से 2 फीट छोटा रावण का पुतला बनाया है। इस बार आतिजबाजी भी करीब 20 से 25 मिनट तक ही चलेगी। साथ ही ज्यादा भीड़ न हो इसलिए रावण दहन भी जल्दी किया जाएगा।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA