
PALI SIROHI ONLINE
- तखतगढ़ में पथ संचलन का जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
तखतगढ 23 अक्टूबर;(खीमाराम मेवाडा) भगवा पताको से सजा तखतगढ़ नगर एवं गली मोहल्ला से लेकर सड़कों तक लहराते भगवा ध्वज बेशक नजारा था। सोमवार को विजयदशमी उत्सव को लेकर तखतगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा तखतगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक कर्ता श्री देवेन्द्रजी (प्रांत धर्मजागरण प्रमुख ) के सानिध्य में नगर के सैकड़ो की तादात में संघ के कार्यकर्ता द्वारा विशाल पथ चंचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर वासियों ने जगह-जगह पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सोमवार दोपहर 3:30 बजे खेड़ावास बस्ती के हनुमान मंदिर से शुरू हुए पथ चंचलन के दौरान लंबी कतार मैं स्वयंसेवक संघ शाखा तखतगढ़ के सभी नन्हे से लेकर बड़े बुजुर्गों तक स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, सफेद कमीज एवं मटिया पैंट के गणवेश में हाथो में ताल ड्रम एवं लठ लिए कदमताल मिलाते दोपहर बाद 4 बजे खेड़ावास बस्ती हनुमान मंदिर से रवाना होकर महाराणा प्रताप मुख्य बाजार होते हुए विभिन्न मुख्य मार्ग से गुजरेगी। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
फोटो 4 तखतगढ़ में मुख्य मार्ग से गुजरता पथ संचलन
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA