
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
पाली। सुमेरपुर के वीर दुर्गादास नगर में रविवार को 20 साल के युवक भावेश पुत्र प्रेमाराम सुथार ने सुसाइट नोट लिख घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में एक साहूकार को जिम्मेदार ठहराया गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक उधारी के बदले साहूकार ने मां से घर के दस्तावेज लेकर मकान हड़प लिया था। परिजनों ने हीरालाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
महेंद्र ने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोप है कि हीरालाल ने मां को बहला-फुसला कर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाते हुए कहा कि घर के कागजात लौटा दूंगा। इस बीच बेटे के नाम रजिस्ट्री करवा ली। महेंद्र 21 अक्टूबर को बिजोवा चला गया था। 22 अक्टूबर को सुबह सुमेरपुर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ अंदर जाकर देखा तो मेरा भाई भावेश ओढनी के फंदे पर लटकता मिला।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA