
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल/ जगे सिंह देवड़ा/युसूफ मेमन/खीमाराम मेवाड़ा
सिरोही- ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मध्यनजर मिलावटखोरी के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् जगदीश उ.नि. मय् डीएसटी टीम द्वारा सारणेश्वर जी रिक्को एरिया सिरोही में स्थित फेक्ट्री पर कार्यवाही कर कुल 1235 किलोग्राम घी, 200 किलोग्राम क्रीम, 3000 किलोग्राम फेट (घी) को संबंधित फूड इंस्पेक्टर से सील करवाया गया।



कार्यवाही विवरण:-
दिनांक 22.10.2023 को शाम को डीएसटी टीम को जरिए मुखबीर ईत्तला मिली की सारणेश्वरजी रिक्को एरिया सिरोही में हरिश कुमार रावल निवासी जसवन्तपुरा की जीएच फूड नामक फैक्ट्री में भारी मात्रा में घी का उत्पादन किया जा रहा है जो नकली हो सकता है, जिस पर डीएसटी टीम द्वारा जीएच फेक्ट्री सारणेश्वरजी रिक्को एरिया पहुंच देखा तो भारी मात्रा में घी का उत्पादन किया जा रहा था जो प्रथम दृष्टया निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप ना होकर नकली घी प्रतीत होने से मोके पर उपस्थित मुनीम राजेश कुमार से इस सम्बन्ध में पुछताछ की तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने से फूड इंस्पेक्टर दिलीप यादव को जरिए टेलिफोन सूचित कर मोके पर बुलाया गया। जिस पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा मोके पर आकर घी व घी निर्माण सामग्री के सेंपल एकत्रित कर घी व घी बनाने हेतु प्रयुक्त निर्माण सामग्री को सील किया गया। उक्त फेक्ट्री से घी तैयार कर सिरोही व आसपास के गांवों की किराना दुकानों पर सप्लाई किया जाता है।
कार्यवाही टीम:-
- जगदीश उनि डीएसटी सिरोही।
- ईश्वर सिंह हैडकानि. 525, डीएसटी सिरोही। (विशेष भूमिका)
- नारायण लाल कानि. 796 डीएसटी सिरोही। (विशेष भूमिका)
- सुंदर लाल कानि. 544 डीएसटी सिरोही।
- लक्ष्मी लाल कानि. 872 डीएसटी सिरोही।
- राहूल कानि. 1023 डीएसटी सिरोही।
- राकेश कुमार कानि. चालक 597 डीएसटी सिरोही।
- जीवराज कानि. 838 पुलिस थाना कोतवाली।
पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…
ट्विटर
twitter.com/SirohiPali
फेसबुक
facebook.com/palisirohionline
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA