सांडेराव देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन वेदी में दी आहुतियां,

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाड़ा

सांडेराव देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन वेदी में दी आहुतियां, पुजन कर लगाई धोक कन्याओ को कराया भोजन*
साण्डेराव। स्थानीय नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षैत्रों में सोमवार को शारदीय नवरात्रा महोत्सव रामनवमी उत्सव भक्तिभावना व श्रद्धापुर्वक मनाया गया।

साण्डेराव गरबा चौंक स्थित अम्बे माता मंदिर परिसर में आज गायत्री परिवार की और से सामुहिक रूप से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री परिवार सोहनलाल व्यास, प्रेमाराम कुमावत ने मां अम्बे व गायत्री माता की प्रातिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधि विधान से गायत्री मंत्रो उच्चारण के साथ मुख्य यजमान किशोर सैंन व जगदीश कुमावत सहित उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में विधि पुर्वक आहुतियां देकर माँ अम्बे की आराधना करते हुए शीश नवाया और खुशहाली की मन्नते मांगी।

इस दौरान श्रद्धालुओ ने मंदिरों व घरो पर माता का पुजन कर विभिन्न प्रकार के व्यजंनो का भोग लगाकर नौ कन्याओं के साथ ब्राहम्णों को भोजन करवाकर दक्षिणा दी गई।

पाली सिरोही ऑनलाइन के सोशियल मीडिया हैंडल से जुड़ें…

ट्विटर
twitter.com/SirohiPali

फेसबुक
facebook.com/palisirohionline

यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://youtube.com/channel/UCmEkwZWH02wdX-2BOBOFDnA